JNV Class 6 2nd Merit List 2026: अगर आपने अपने बच्चे का एडमिशन Navodaya Vidyalaya Samiti (JNV) कक्षा 6 के लिए कराया है, तो इस समय आप JNV Class 6 2nd Merit List 2026 का इंतजार कर रहे होंगे। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का पहला रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है, जिसमें हजारों छात्रों का चयन हुआ है। पूरे भारत में लगभग 661 नवोदय विद्यालय हैं, जिनमें हर साल करीब 50,000+ छात्रों का चयन किया जाता है।
अगर आपके बच्चे का नाम पहली सूची में आया है और “Provisionally Selected” दिख रहा है, तो आपको आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं जिनका चयन नहीं हुआ है, उनके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट एक बड़ा मौका हो सकता है।
JNV Class 6 2nd Merit List 2026 कब आएगी?
फिलहाल दूसरी मेरिट लिस्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यह उम्मीद की जा रही है कि दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 के महीने में जारी की जा सकती है। पहली लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होती है। इस दौरान कई सीटें खाली रह जाती हैं, जिन्हें भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
दूसरी मेरिट लिस्ट क्यों जारी होती है?
यह सवाल बहुत से लोगों के मन में होता है कि दूसरी मेरिट लिस्ट क्यों आती है। असल में, पहली लिस्ट में चयनित सभी छात्र एडमिशन नहीं लेते। इसके कई कारण हो सकते हैं:
- कुछ छात्र दूसरे स्कूल में एडमिशन ले लेते हैं
- कुछ छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाते
- कुछ अभिभावक दूरी या अन्य कारणों से एडमिशन नहीं कराते
ऐसी स्थिति में जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
JNV Class 6 2nd Merit List 2026 Cut Off कैसा रहेगा?
दूसरी मेरिट लिस्ट का कट ऑफ आमतौर पर पहली लिस्ट से कम होता है। पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें तो:
- पहली मेरिट लिस्ट में कट ऑफ 80–95% तक जाता है
- दूसरी मेरिट लिस्ट में यह 5–10 अंक तक कम हो सकता है
यानी जिन छात्रों का स्कोर थोड़ा कम है, उनके पास भी चयन का अच्छा मौका होता है।
JNV Class 6 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें?
जब ऑफीशियली दूसरी मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा तप इसे अपने मोबाइल में घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
Step: 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
Step: 2 इसके बाद होमपेज पर Admission या JNVST Result सेक्शन पर क्लिक करें।
Step: 3 अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
Step: 4 इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में होगा, तो वह स्क्रीन पर दिखाई देगा। कभी-कभी जिला वाइज PDF लिस्ट भी जारी की जाती है, जिसमें आपको अपना नाम चेक करना होता है।
पहली मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ तो क्या करें?
अगर आपके बच्चे का चयन पहली मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस:
- दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करना है
- अपने नजदीकी नवोदय विद्यालय में जानकारी लेते रहना है
- आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना है
इसके अलावा अगर आपने Phase 2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो उसकी तैयारी जारी रखें।
एडमिशन के समय जरूरी दस्तावेज
अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आता है, तो एडमिशन के समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे:
- छात्र का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र
सभी दस्तावेज सही और अपडेट होने चाहिए, नहीं तो एडमिशन में समस्या आ सकती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
JNV Class 6 2nd Merit List 2026 उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिनका चयन पहली सूची में नहीं हुआ था। अगर आपने मेहनत की है, तो दूसरी लिस्ट में भी चयन होने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए धैर्य रखें, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिशन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी रखें।
Important Links
| Official Website | https://navodaya.gov.in/ |
| JNV Result Portal | https://navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/ |
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
अप्रैल 2026 में जारी होने की संभावना है।
खाली सीटों के आधार पर चयन किया जाता है।
पहली लिस्ट से लगभग 5–10 अंक कम हो सकता है।
दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें और वेबसाइट चेक करते रहें।
